फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Delayed trains, passengers upset

Kaithal News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

Mon, 05 Jan 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Jan 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Delayed trains, passengers upset
कैथल। पिछले चार दिनों से ट्रेनें 20 से 30 मिनट की देरी से ही चल रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं होने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर खुले में ट्रेनों का इंतजाम करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रतीक्षालय में भी दरवाजा न होने के कारण ठंड आती रहती है।
विज्ञापन

कैथल से सुबह के समय ढांड जाने वाले दैनिक यात्री जा रहे यात्री राजेश कुमार ने बताया दो दिन से ट्रेन समय पर आ रही है, यह अच्छी बात है। लेकिन जैसे ही कोहरा बढ़ता है दोबारा फिर ट्रेनें देरी से पहुंचती है ट्रेनों के लेट होने से पहले से कोई सूचना नहीं मिलती। वहीं चंडीगढ़ जाने वाली यात्री सुनीता देवी कहती है अब दो दिनों से ट्रेनों की समय सारणी ठीक है नहीं तो चार दिनों पहले 3 -3 घंटे स्टेशन पर ठंड में बैठे रहते थे। न पानी, न बैठने की सही व्यवस्था।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब दो से तीन से ट्रेनों के संचालन में सुधार है। मौसम साफ होने के कारण दृश्यता बेहतर है इसलिए ट्रेनों का संचालन लगभग सामान्य हो गया है। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed