{"_id":"66bd24f0933cb2c8e505e214","slug":"deepti-sneh-first-in-writing-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-453327-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लेखन प्रतियोगिता में दीप्ति, स्नेह प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लेखन प्रतियोगिता में दीप्ति, स्नेह प्रथम
Thu, 15 Aug 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। जिला स्तरीय एड्स एचआईवी कंट्रोल के लिए स्कूली बच्चों की लेखन प्रतियोगिता में सीवन की डीएवी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्राओं दीप्ति और स्नेह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर दोनों छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें प्रात: कालीन सभा में सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डाॅ. मीना मेहता ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी खंड स्तरीय विजेता बच्चों ने भाग लिया था। इसमें उनके स्कूल की नौवीं की छात्राएं स्नेह और दीप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था। अब यह विजेता बच्चे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंचकूला जाएंगे। संवाद