{"_id":"691235a895b81b64950651bb","slug":"deepanshu-of-balu-won-silver-medal-in-wrestling-kaithal-news-c-245-1-kht1011-140477-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुश्ती में बालू के दीपांशु ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुश्ती में बालू के दीपांशु ने जीता रजत पदक
Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
छात्र दीपांशु को किया गया सम्मानित।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहतक में आयोजित अंडर-11 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गांव बालू के पांचवीं कक्षा के छात्र दीपांशु ने रजत पदक जीतकर गांव सहित पूरे कैथल जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर उसे सम्मानित किया गया।
दीपांशु की उपलब्धि पर विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बालू में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बालू खाप और ग्राम पंचायत सहित अनेक लोग शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से दीपांशु को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में दीपांशु के कोच जसबीर को भी मोमेंटो और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। इस दौरान बालू खाप प्रधान रामचंद्र ने अन्य बच्चों से दीपांशु से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
गांव के प्रबुद्ध लोगों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मोनी, रामचंद्र, अमित सिंह, सरपंच प्रतिनिधि साहिल (बालू बिढ़ान पट्टी), जुलानी खेड़ा गांव के सरपंच नरेंद्र, जिला पार्षद दीप बालू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
जमकर अभ्यास करता है ः कोच जसबीर ने बताया कि दीपांशु नियमित रूप से अभ्यास करता है। वह डाइट और अनुशासन का सख्ती से पालन करता है। जसबीर ने विश्वास जताया कि दीपांशु भविष्य में देश के लिए पदक जीतेगा।
रेसलिंग में बनाऊंगा कॅरिअर ः दीपांशु
दीपांशु ने कहा कि वह पढ़ाई में बहुत अच्छा नहीं है, इसलिए उसने खेल को ही अपना कॅरिअर चुना है। उसका सपना है कि आगे चलकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर माता-पिता और गांव का नाम ऊंचा करे।