फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deepanshu and Yakshit are the top in the race

Kaithal News: दौड़ में दीपांशु और यक्षित अव्वल

Mon, 24 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Deepanshu and Yakshit are the top in the race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। द इंटरनेशनल रिलिफ ग्रुप ने महर्षि दयानंद की जयंती पर पर बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय के प्रांगण में 10वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया। इसमें ढांड ब्लॉक के अंडर 13 आयु वर्ग कौल लड़कों की 200 मीटर दौड़ में दीपांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया।


ध्रुव द्वितीय और शिवचरण तृतीय रहे। इसी प्रकार अंडर-17 में लड़कों की 400 मीटर दौड़ में यक्षित प्रथम, हिमांशु द्वितीय ,विशाल तृतीय और जश्न चौथे स्थान पर रहे। लांग जंप अंडर 17 आयु वर्ग के लड़कों में अमन प्रथम, प्रिंस द्वितीय तथा नितिन तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार अंडर 15 आयु वर्ग लांग जंप कौल लड़कियों के वर्ग में तमन्ना प्रथम, राशि द्वितीय तथा लज्ञ्यू तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक कुमार ने शिरकत करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश आढ़ती कौल ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed