{"_id":"66eb6a32916d7141d3013004","slug":"deepak-unanimously-became-the-chairman-of-kalayat-pacs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-478849-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्वसम्मति से दीपक बने कलायत पैक्स के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्वसम्मति से दीपक बने कलायत पैक्स के चेयरमैन
Thu, 19 Sep 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। द कलायत सहकारी समिति पैक्स का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया। पीठासीन अधिकारी के रूप में निरीक्षक प्रदीप सिंह ने सभी 11 सदस्यों को चुनाव संपन्न करवाने के लिए बुलाया था। 11 में से 10 सदस्य मौके पर मौजूद रहे। मौके पर मौजूद सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से दीपक निर्मल को पैक्स का चेयरमैन व राकेश सिंह को वाइस चेयरमैन चुन लिया।
सदस्यों के इस फैसले पर पीठासीन अधिकारी ने भी अपनी मुहर लगा कर चुनाव को अंतिम रूप दे दिया। निर्विरोध चुने गए चेयरमैन दीपक निर्मल ने कहा कि वे अपनी जिम्मेवारियों का बहुत ही पारदर्शिता व जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। चुनाव अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया की पैक्स में 10 चुने हुए और एक मनोनीत सदस्य होता है।
मंगलवार को चुनाव के दौरान चुने हुए सदस्य कलायत से किरण पाल राणा, खरक पांडवा से गुलाब सिंह, कलायत से दीपक, राकेश कुमार, शिमला से सूरजमुखी, कलायत से ज्योति, बात्ता से चंद्रभान, बालू से कर्मबीर और गांव बालू से ही राजेश कुमार मौजूद रहे। बैठक में खरक पांडवा से जय भगवान मौके पर मौजूद नहीं रहे। सभी की सहमति से दीपक निर्मल को चेयरमैन पद के लिए मनोनीत किया गया है।