फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deepak became the district president and took a pledge for the welfare of the workers.

Kaithal News: दीपक बने जिला अध्यक्ष, मजदूर हितों का लिया संकल्प

Mon, 09 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Deepak became the district president and took a pledge for the welfare of the workers.
कलायत। भारतीय जनता मजदूर सेल की ओर से गांव बात्ता स्थित एक निजी संस्थान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपक सूर्यवंशी को कैथल जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि वे जिले के संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों से जुड़े बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्नाब चटर्जी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मजदूर राष्ट्र निर्माण की नींव हैं और उनके सशक्तिकरण से ही देश मजबूत बनेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से हरियाणा राज्य उपाध्यक्ष आत्मा राम बिश्नोई, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट निर्मला शर्मा, महासचिव बीना चौधरी और सचिव कल्याणी देवी ने भाग लिया और संगठन विस्तार पर बल दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed