{"_id":"6887ce02a150446f2f08a6d7","slug":"deep-potholes-at-many-places-on-the-rajound-to-pundri-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703174-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद से पूंडरी मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद से पूंडरी मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे
Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजौंद से पूंडरी मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। खासकर सेरधा गांव के निकट सड़क की हालत इतनी खराब है कि गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के दुर्घटना का शिकार होने की संभावना लगातार बनी रहती है।
गांव के शमशेर, रमेश, कर्मा, संदीप, श्यामलाल और पप्पू ने बताया कि सेरधा के पास सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है। कई बार गड्ढों की वजह से वाहन पलट चुके हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही संबंधित विभाग ने अब तक इस ओर ध्यान दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि संतोख माजरा गांव के पास भी सड़क की यही हालत है। वहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सेरधा गांव से आगे जिस स्थान पर गड्ढे हैं, वहां तुरंत मरम्मत करवाई जाए ताकि आमजन और वाहन चालकों को जोखिम से न गुजरना पड़े।