{"_id":"670854611a759b969c0a8f34","slug":"deeo-checked-school-records-kaithal-news-c-18-1-knl1004-496368-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीईईओ ने जांचा स्कूल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीईईओ ने जांचा स्कूल का रिकॉर्ड
Fri, 11 Oct 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) डाॅ. सरोज दहिया ने नगर के सरकारी अस्पताल के समीप स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के अनुशासन, कक्षा कक्ष, मिड डे मील व अन्य कार्यों को परखा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी कक्षाओं में बारी बारी जाकर बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियां का मूल्यांकन किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों से पढ़ाने के लिए प्रयोग की जाने वाली शैक्षिक पद्धतियों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ उन्होंने अध्यापकों को भी शिक्षा पद्धतियों के बारे में कुछ सुझाव दिए। कक्षाएं एवं अनुशासन के निरीक्षण
उपरांत उन्होंने मिड डे मील का निरीक्षण किया।
मिड डे मील की रसोई में रखी गई खाद्य सामग्री के रख रखाव व बर्तनों की साफ सफाई की जांच की गई। उन्होंने स्वयं मिड डे मील के भोजन को चख कर मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।