फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Declared return to the Vedas

Kaithal News: वेदों की ओर लौटो का किया उद्घोष

Wed, 03 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Declared return to the Vedas
07 कै​थल। ओएसडीएवी स्कूल मेंआयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में वैदिक विचार नवयुग की पुकार नामक एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने वेदों की ओर लौटो का उद्घोष किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैदिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था। इसके तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर भी ध्यान दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति प्रीतम पाल, उपाध्यक्ष डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति और कार्यक्रम आयोजक विवेक कोहली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने मधुर संगीतमय मंत्रोच्चारण के साथ किया। इसके बाद वेदों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने सभी का ज्ञान वर्धन किया। कार्यक्रम में महर्षि दयानंद के पाखंडों और कुरीतियों को दूर करने के प्रयासों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य युवा समाज योगी सूरी ने अपने आशीर्वचन में समस्त उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे ‘सत्यम वद, धर्मम् चर’ के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और आर्य समाज के नियमों का पालन कर अपने जीवन को सफल बनाएं। उन्होंने कार्यक्रम में योगदान देने वाले सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर वैदिक शिक्षाओं के संदेश को आत्मसात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed