फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Decision to form a committee, candidate will be decided later

Kaithal News: कमेटी बनाने का फैसला, बाद में तय होगा प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Decision to form a committee, candidate will be decided later
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत विधानसभा सीट पर पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को भाजपा की ओर से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने पर विरोध मुखर हो चुका है। शनिवार को इस संदर्भ में फिर महापंचायत की गई। इसमें विधानसभा के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने एक ही स्वर में भाजपा के उतारे गए प्रत्याशी के विरोध में मतदान करने का संकल्प लिया। साथ ही महापंचायत में कमेटी बनाने का फैसला लिया गया। इसके बाद ही उम्मीदवार तय किया जाएगा।

शनिवार को हुई महापंचायत में मुख्य रूप से कलायत, राजौंद, हरिपुरा, बडसीकरी, सिसमौर, कैलरम, रोहेडा, मटौर, रत्नपुरा, सेरहदा, नीमवाला आदि गांवों के लोग मौजूद थे। भाजपा की टिकट मांगने वाले उम्मीदवारों ने भी खुल कर अपने विचार रखे। कलायत के भाजपा नेता विनोद निर्मल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कहती थी कि कांग्रेस में परिवारवाद है। अब भाजपा में भी खुलकर परिवारवाद हावी हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रही कमलेश ढांडा ने पांच वर्षों में कभी हलका की सुध तक नहीं ली। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टिकट की दौड़ में लंबी फेहरिस्त थी पर हाई कमान ने सबको दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा नेता सलिंद्र राणा ने कहा कि अब कलायत विधानसभा के लोगों ने निर्णय लिया है कि उन पर थोपे गए उम्मीदवार को वे लोग स्वीकार नहीं करेंगे। महापंचायत अपना उम्मीदवार तय करेगी और 11 सितंबर को उसका नामांकन करवा देगी।

रामकुमार शर्मा सिसमौर ने कहा कि सबसे पहले महापंचायत में कमेटी बनाई जाए जिसके सामने चुनाव लडऩे के इच्छुक अपना आवेदन करें और तय की गई कमेटी किसी एक नाम पर विचार करेगी जिसको सभी लोग स्वीकार करेंगे। लंबे विचार विमर्श के बाद सभी गांवों से दो दो व्यक्तियों को शामिल कर एक कमेटी बनाई गई। यह कमेटी चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वाले प्रत्याशियों के आवेदन पर पूरी तरह से विचार करने के बाद एक नाम पर सहमति बनाऐगी। इस संदर्भ में 10 सितंबर को फिर से महापंचायत होगी जिसमें कमेटी नाम का फैसला करेगी और 11 सितंबर को चुने गए प्रत्याशी का नामांकन करवाऐगी।


महापंचायत में कुशलपाल राणा राजौंद, डाॅ. संदीप राणा राजौंद, संजीव दीक्षित, राजेश जैस्ट, नरेश शर्मा हरिपुरा, दीपक निर्मल, आनंद राणा बात्ता, रामकुमार शर्मा सिसमौर, प्रदीप राणा, सलिंद्र राणा, बसाऊ राम कैलरम, मोहन राणा, काकू यादव, राजबीर ढुल बडसीकरी, रोहताश रोहेडा, सुमन राणा आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed