{"_id":"6438515b9f62f35ece003345","slug":"decision-to-deal-strictly-with-people-spreading-propaganda-kaithal-news-c-18-1-90438-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुष्प्रचार करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुष्प्रचार करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने का निर्णय
Fri, 14 Apr 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूंडरी कार्यकारिणी की बैठक स्कूल परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुदेश कुमार बंसल ने की। कार्यकारिणी सदस्यों ने तय किया कि स्कूल के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ अब सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 तक ये स्कूल डीएवी मैनेजमेंट दिल्ली के साथ मिलकर स्कूल चला रहा था, लेकिन वर्ष 2018 में सरकार ने सभी एडेड स्कूल को निजी कर दिया और फंड बंद कर दिए। इसके बाद से शहर के लोग ही इस स्कूल का संचालन समुचित रूप से चला रहे हैं। दावा किया गया कि इस स्कूल का डीएवी स्कूल मैनेजमेंट के साथ अब कोई लेन-देन नहीं है। उसके बावजूद डीएवी मैनेजमेंट के लोग व स्कूल से हटाई गई नौ अध्यापिकाएं साथ मिलकर स्कूल की छवि खराब करने पर लगे हुए हैं।
आरोप लगाया कि वर्तमान स्कूल मैनेजमेंट के कार्य में बार-बार बाधा डाल रहे हैं और शिकायतें और आरोप लगा रहे है। इन लोगों द्वारा स्कूल फंड की जांच करवाने के लिए दो-दो बार एसआईटी की जांच करवाई जा चुकी है। इसमें वर्तमान कार्यकारिणी को क्लीन चिट मिली है। वर्तमान में भी स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य रहे मांगे राम गुप्ता ने इस्तीफा देने के बावजूद बिना किसी जानकारी के उन लोगों के साथ समझौते का प्रस्ताव रखकर मीटिंग की है। इसका अब इस स्कूल से कोई लेने देने नहीं है।
विज्ञापन
अब कार्यकारिणी ने कठोर फैसला लिया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। मीटिंग में उपस्थित लोगों ने भी रोष प्रकट करते हुए ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने की बात कही। इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य एडवोकेट महेश मंगल, राजेंद्र बंसल, रगबीर प्रधान, लाला चांदी राम, डॉ. सुभाष बंसल, रणदीप आर्य फरल, रमेश गोलन, सतपाल चुघ, नरेंद्र राणा, हिशम सिंह गोलन, विवेक बंसल व सुभाष गुप्ता मौजूद रहे।