फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Death took place in America, funeral was held in Pundri

Kaithal News: अमेरिका में हुई थी मौत पूंडरी में अंतिम संस्कार

Wed, 17 Jul 2024 06:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Death took place in America, funeral was held in Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। अमेरिका में 23 दिन पहले डूबने से मारे गए गांव मोहना के दोनों युवकों के शव मंगलवार को गांव में पहुंचे जहां बड़े ही गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 24 दिन बाद दोनों के शवों को अपने वतन की मिट्टी नसीब हुई।

गौरतलब है कि 24 दिन पहले अमेरिका की झील में नहाते हुए गांव मोहना के युवक सचिन (22 वर्ष) व परगट सिंह (34 वर्ष) डूब गए थे। इनमें सचिन ने मौके पर दम तोड़ दिया था जबकि परगट सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई। दोनों युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ वहां की झील में नहाने गए थे और नहाते हुए वे डूब गए।
विज्ञापन


सचिन कुमार (करीब 22 वर्ष) पुत्र तेजवीर उर्फ रामू करीब एक साल पहले अमेरिका गया था तो वहीं परगट सिंह पिछले नौ सालों से अमेरिका में ही रह रहा था। दोनों अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए वहां की झील में गए थे। सभी दोस्त नहाने से पहले अपने मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे और इसी बीच दोनों झील में डूब गए थे। पिछले कई दिनों से परिजन दोनों के शवों को भारत लाने के लिए प्रयासरत थे और मंगलवार सुबह दोनों के शव गांव में पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गांव के सभी घरों से लोग वहां पहुंचे हुए थे और सभी ने नम आंखों दोनों दिवंगत आत्माओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। परिजनों का कहना था कि उन्होंने कई सपने सजाकर अपने बेटों को बाहर भेजा था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वे इस तरह अपने वतन वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed