फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Death of young man who went to Australia from Chaba village of Kaithal

Kaithal: गांव चाबा से ऑस्ट्रेलिया गए युवक की मौत; चार बहनों के सिर से उठा भाई का साया, आत्महत्या का संदेह

Wed, 23 Aug 2023 05:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

मृतक मिलनदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। उसकी चार बहनें है। मिलनदीप की मौत की सूचना पूरे परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही ग्रामीण मत्त युवक के दाबा-चाबा निवास पर पहुंचने लगे थे।

विज्ञापन
Death of young man who went to Australia from Chaba village of Kaithal
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में एक ही दिन दो युवकों की मौत के मामले सामने आए हैं। गुहला-चीका के गांव चाबा से ऑस्ट्रेलिया गए 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार यह 23 वर्षीय युवक मिलनदीप सिंह करीब चार साल पहले ही पढ़ाई के सिलसिले में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। परिजनों के अनुसार युवक के आत्महत्या करने का संदेह है। इस युवक की मौत की सूचना परिजनों को बुधवार सुबह के समय ही मिली है, जो युवक के ऑस्ट्रेलिया में रह रहे उसके साथियों ने परिजनों को दी है।

विज्ञापन


परिजनों की मिलनदीप के साथ गत शुक्रवार को बातचीत हुई थी। युवक की मौत को लेकर गुहला थाना में कोई जानकारी नहीं है। उसके पिता डाॅ. तेजा सिंह सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त आरएमपी चिकित्सक हैं। मिली जानकारी अनुसार ऑस्ट्रेलिया के स्प्रिंगवेल में मिलनदीप सिंह काम करता था। वह वहां पंजाब के कुछ अन्य युवकों के साथ रहता था। तीन दिन से उनसे भी मिलनदीप की मुलाकात नहीं हुई थी। उन्होंने बुधवार को गांव के ही एक युवक के रिश्तेदार को फोन करके इस घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इकलौता है मिलनदीप, हैं चार बहनें
मिलनदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। उसकी चार बहनें है। मिलनदीप की मौत की सूचना पूरे परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही ग्रामीण मत्त युवक के दाबा-चाबा निवास पर पहुंचने लगे थे। चार बहनों ने इस बार भी रक्षाबंधन पर्व से पहले अपने भाई के लिए डाक के माध्यम से राखी भेजी, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि वह इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहनों द्वारा भेजी गई राखी भेज पाएगा। शुक्रवार को बाद मिलनदीप का परिवार के किसी भी सदस्य से कोई संपर्क नहीं था। परिजनों का कहना है कि वह ऐसा कदम उठा सकता है। इस पर उन्हें बिल्कुल भी विश्वास नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

कलायत के गांव सिमला में भी एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फंदे से झूलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र संजय कुमार का शव बुधवार सुबह पंखे से लटका मिला। सुबह के समय जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी सज्जन कुमार व थाना प्रभारी रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे। यहां पर एफएसएल की टीम ने सभी साक्ष्य जुटाए।

मृतक संजय के परिजनों ने तीन अज्ञात युवकों पर हत्या का शक जताया है। उन्होंने दावा किया कि ये युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। ऐसे में इन युवकों ने ही संजय की हत्या की है। डीएसपी सज्जन कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए सीआइए टीम, साइबर और एफएसएल टीम को एक्टिव किया गया है।

यह था पूरा मामला
संजय मंगलवार रात के समय अपने घर से खाना खाने के बाद पशुओं के बाड़े में सोने के लिए गया था। वह अकेला ही वहां सो रहा था। सुबह के समय उसकी मौत की सूचना मिली। दूसरी तरफ, परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक संजय का अतिंम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed