फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Death of a person riding a bicycle from a private school bus, registering a case against the driver

प्राइवेट स्कूल बस की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 27 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Death of a person riding a bicycle from a private school bus, registering a case against the driver
पकैथल। प्राइवेट स्कूल बस की टक्कर लगने से गांव पीडल निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रताप सिंह ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता देवी लाल आईटीआई चीका में चपरासी के पद पर नौकरी करते थे। 26 जुलाई को वे अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव पीडल से चीका में ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वे बस अड्डा पीडल पहुंचे तो कांगथली के तरफ से आ रही एक प्राईवेट स्कूल की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के लिए उन्हें चीका महाबीर दल अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे पटियाला रेेफर कर दिया। पटियाला अस्पताल पहुंचने पर दुर्घटना में लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बस चालक पर लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई केहर सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed