फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   death girl student in road accident

स्कूल वैन की टक्कर से 5 साल की मासूम बच्ची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
death girl student in road accident
पांच साल की मासूम बच्ची का शुक्रवार को आखिरी एग्जाम था। वह पढ़ाई के बाद छुट्टियों को लेकर उत्साहित थी। लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजर था। गांव चक्कू लदाना में एक पांच साल की बच्ची स्कूल बस से उतर कर जैसे ही सडक़ पार कर घर की ओर बढ़ी तो उसी स्कूल की दूसरी बस के चालक ने उसे टक्कर मार दी। दूसरी कक्षा की छात्रा मासूम को चिकित्सकों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी बलजीत सिंह के अनुसार शुक्रवार सांय कबीर जोत कौर पुत्री दलजीत सिंह निवासी लगाना चक्कू जब अपनी स्कूल वैन से उतर कर घर की तरफ जा रही थी तो अचानक उसी स्कूल के सामने से आ रही बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बलजीत सिंह ने बताया कि बच्ची की उम्र 5 साल है जोकि अकाल एकेडमी बादशाहपुर पंजाब में पढ़ती थी। सांय 4 बजे के करीब जब बच्ची अपने स्कूल से घर लौट रही थी, तो स्कूल की दो वैन एक साथ आमने सामने आ जा रही थीं। कबीरजोत कौर स्कूल की वैन से उतर कर जब अपने घर की तरफ निकली तो सामने से आ रही दूसरी वैन की उसको टक्कर लग गई और बच्ची की मौत हो गई। इस बारे में रामथली चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक हुए इस हादसे की वजह से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और बच्ची की मौत की जानकारी उन्हें सबसे पहले निजी अस्पताल से बीजेपी नेता संजय भारद्वाज द्वारा दी गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।परिवार में मातम:-अस्पताल पहुंचे परिवार के एक सदस्य के अनुसार मृतक कबीरजोत कौर अपने पिता की तीन बेटियों में दूसरे नंबर पर थी। उसे उसके चाचा ने गोद लिया हुआ था। जो कनाडा में रहते हैं। वह परिवार में सभी को प्यारी बच्ची थी। इस हादसे से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed