फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead body of young man found in suspicious circumstances

Kaithal News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Mon, 18 Nov 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 18 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खुराना रोड के पास रविवार की सुबह पुलिस को एक युवक का शव मिला। उसकी मोटरसाइकिल भी पास में ही पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दूसरी ओर पुलिस ने युवक की मौत का कारण सड़क हादसा बताया है।

मृतक की पहचान गांव मलिकपुर निवासी जोरा सिंह (37 वर्ष) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक के भाई गोलू की शिकायत अनुसार उसका भाई जोरा कैथल में एक शराब ठेकेदार की गाड़ी पर चालक था। वह हर रोज 8-9 बजे तक काम से घर आ जाता था। शनिवार की रात को वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। तभी पुलिस ने उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आकर दिखा तो जोरा सिंह सड़क से कुछ दूरी पर अपनी मोटरसाइकिल के साथ मृत अवस्था में पड़ा था, जिसके शरीर पर कोई गहरे जख्म भी नहीं थे।

परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि शायद किसी ने जोरा सिंह की हत्या कर शव को सड़क किनारे न फेंक दिया हो। परिजनों का कहना है कि जोरा सिंह को कुछ समय से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धमकियां भी दी जा रही थी। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।


जान से मारने की मिल रही थीं धमकियां

मृतक के परिजनों के मुताबिक, जोरा सिंह को पिछले कई दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी, जिसको लेकर वह काफी परेशान था। जोरा सिंह जहां काम करता था, उसके मालिक ठेकेदार ने बताया कि जींद जिले के अलेवा गांव के कुछ व्यक्तियों के साथ मृतक की रंजिश चल रही थी। वह कई बार उन्हें बताता रहता था। उसे पिछले दो तीन दिन से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed