{"_id":"6925faf498ef8572970d17c4","slug":"dead-body-found-on-the-roadside-in-sector-18-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141248-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेक्टर-18 में सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेक्टर-18 में सड़क किनारे मिला शव
Wed, 26 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के सेक्टर 18 में करनाल रोड से थोड़ी दूरी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला, जिसके हाथ में धागा बंधा हुआ था। शव दिखते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने शव को देखकर तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 18 में एक प्रेस वाले के खोखे के पीछे किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो करीब 50 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मौके पर सिविल अस्पताल को सूचना दी गई, जिसके बाद एम्बुलेंस के माध्यम से शव को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के पास कोई पहचान-पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान स्थापित की जा सके।
फिलहाल पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा है। पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।