फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC to investgate land scam

हाईकोर्ट के निर्देश, डीसी करें गांव बिरथे बाहरी भूमि घोटाले की जांच

Wed, 16 Apr 2014 12:06 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 16 Apr 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव बिरथे बाहरी में जमीन धोखाधड़ी के मामले की जांच अब उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद डीसी करेंगे। इस मामले में मंगलवार को गांव वासी डीसी से मिलने कैथल पहुंचे, लेकिन डीसी के छुट्टी पर से मुलाकात नहीं हो सकी। गांव वासियों का आरोप है कि यहां करीब 100 करोड़ रुपये की भूमि को खुर्दबुर्द किया गया है।
विज्ञापन


गांव वासी कामरेड रामचंद्र त्यागी और अन्यों ने बताया कि गांव में उन्हें दशकों पूर्व 650 एकड़ जमीन अलॉट हुई थी। जिसमें से करीब 100 करोड़ की जमीन अलॉट करने के लिए गठित कमेटी में शामिल गांव वासी महेंद्र सिंह सहित अन्य, डीआरओ, तहसीलदार सहित सभी अधिकारियों ने मिलीभगत करते हुए करीब 200 एकड़ जमीन को खुर्दबुर्द करते हुए अपने और रिश्तेदारों के  नाम करवा लिया था। इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कैथल डीसी को अब जांच के आदेश जारी किए हैं। होईकोर्ट का कहना है कि घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। रामचंद्र त्यागी ने बताया कि वर्ष 1987 में सरकार से लंबे संघर्ष के बाद इस जमीन के लिए मालिकाना हक मिलना शुरू हुआ था। जिसके तहत 2000 रुपये प्रति एकड़ जमीन के लिए राशि जमा करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे स्वयं सरपंच थे तो भी उन्हें जमीन अलॉट करने के लिए गठित कमेटी की कानोंकान भनक नहीं लगी तथा कुछ लोगों ने मिलकर गांव वासियों की जमीन हड़प ली।

कई एकड़ के मालिक अब कागजों में भूमिहीन
गांव वासी बोद्ध राम ने बताया कि  उसकी दो एकड़ जमीन थी। जो अब उसके नाम नहीं है। इसी तरह से स्वरूप कौर ने बताया कि उसकी ढाई एकड़ जमीन कागजों में हड़प ली गई। वहीं अब कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा लेना चाहते हैं। गांव वासी मदन लाल ने बताया कि उसकी साढ़े चार एकड़ जमीन हड़प ली गई। यही स्थिति दर्जनों लोगों की है। जो भूमि के मालिक होते हुए भी आज भूमिहीन हैं।

जबरदस्ती काटी जा रही है फसल
गांव वासी बलकार सिंह ने बताया कि उसकी 13 अप्रैल को जबरदस्ती गेहूं की फसल काट ली गई। जबकि एक पुलिस कर्मचारी इस जबरदस्ती में मौके पर मौजूद रहा। यही हालत गुरदीप कौर की है। उसने बताया कि पिछली बार उसकी बाजरे की फसल काट ली गई। इस बार भी उसकी गेहूं की साढ़े आठ एकड़ में खड़ी फसल को काटने की धमकी दी जा रही है। वे थाना राजौंद में भी पुलिस से मिले थे। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। वे सभी यहां एकत्रित होकर डीसी से मिलने के लिए आए थे।


नहीं काटी गई फसल: पुलिस

इस संबंध में एसएचओ राजौंद का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में किसी की फसल नहीं कटी है। गांव वासी उनसे इस बारे में मिले थे। मामले की जांच की जा रही है कि सच्चाई क्या है। किसी के साथ ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed