{"_id":"69ab2f921274df89390a9acd","slug":"dc-strict-on-pending-complaints-in-samadhan-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-859671-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाधान शिविर में लंबित शिकायतों पर डीसी सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाधान शिविर में लंबित शिकायतों पर डीसी सख्त
Sat, 07 Mar 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक समाधान शिविर में कई शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं के समाधान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कुछ शिकायतों का समाधान न होने पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया और उन्हें तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीसी अपराजिता लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। बैठक से पहले चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है, उन्हें बिना देरी के प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। विशेष रूप से लंबित शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
बैठक में एडीसी डॉ. सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम अजय हुड्डा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बीरभान तथा डीडीपीओ रितु लाठर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एक्शन टेकन रिपोर्ट की गुणवत्ता पर भी जोर
डीसी ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर से संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए, ताकि किसी भी शिकायत को दोबारा खोलने की स्थिति न बने। उन्होंने जनसंवाद, सीएम विंडो, सीपीग्राम और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।