फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC reprimanded District Education Officer for not submitting departmental report

Kaithal News: पराली जलाने पर सात किसानों पर केस

Sat, 28 Oct 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Oct 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
DC reprimanded District Education Officer for not submitting departmental report
१२-कैथल। एक खेत में जल रहे अवशेषों को देखते अधिाकारी।
कैथल। जिले में धान की कटाई के बाद अब खेतों में फसलों के अवशेष जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 26 अक्तूबर को जिले में अवशेष जलाने के सात मामले सामने आए है। इससे पहले भी नौ मामले जिले में फसल अवशेष जलाने के लिए आए थे। इस पर पुलिस ने संबंधित खेत के किसानों के खिलाफ केस किए। वीरवार को पुलिस ने गांव खरौदी निवासी मिश्रा, सुल्तानिया निवासी जंगीर, सुल्तानिया निवासी तिरलोक, तारांवाली निवासी बलजिंद्र, पट्टी अफगान निवासी ओमप्रकाश, पट्टी खोत निवासी जसमेर व कांगथली निवासी इंद्र के खिलाफ इस संबंध में केस किया। इसके साथ ही शुक्रवार को भी जिले का एक्यूआई 250 रहा।
विज्ञापन


फसल अवशेष प्रबंधन के नोडल अधिकारी जगदीश मलिक ने बताया कि जिले में अब तक 42 किसान फसल अवशेष जलाते पाए गए हैं। उनके खिलाफ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और सरकारी आदेशों की अवहेलना के आरोप में केस दर्ज करवाया जा रहा है। पुलिस ओर विभाग की ओर से इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है। उधर, एक्यूआई भी खतरे की श्रेणी में है। शुक्रवार को कैथल में वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर 250 दर्ज किया। जो स्वस्थ्य व्यक्तियों के लिए भी हानिकारक है। शाम के समय लोगों की आंखों में भी जलन होने लगती है। वहीं सुबह व शाम के समय मौसम परिवर्तन में परिवर्तन हुआ है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed