फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC orders investigation into bringing pistol to meeting

Kaithal News: बैठक में पिस्तौल लाने की होगी जांच, डीसी के आदेश

Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
DC orders investigation into bringing pistol to meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद सभागार में बुधवार को हुई बैठक में उप-अध्यक्ष प्रतिनिधि कर्मबीर फौजी का कमर पर पिस्तौल टांगकर पहुंचना अब उनके लिए मुसीबत बनता दिखाई दे रहा है। मामले में डीसी ने संज्ञान लेते हुए बैठक में मौजूद डीएमसी कपिल शर्मा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि वह बैठक में किसकी अनुमति से पहुंचे, क्योंकि बैठक में केवल चुने हुए पार्षद और चेयरमैन ही शामिल हो सकते हैं, प्रतिनिधि नहीं।
विज्ञापन


जिला परिषद के डिप्टी सीईओ सुमित चौधरी के अनुसार, डीसी ने शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। डीएमसी कपिल शर्मा जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि प्रतिनिधि बैठक में आ ही नहीं सकते और उस पर भी हथियार लेकर पहुंचना नियमों के पूरी तरह खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
जिला परिषद सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में उप-अध्यक्ष प्रतिनिधि कर्मबीर फौजी पिस्तौल के साथ पहुंचे और विकास कार्यों पर अपनी बात रखने लगे। बैठक में मौजूद पार्षदों और अन्य प्रतिनिधियों ने यह दृश्य


देखा तो कुछ देर के लिए सभी हैरान रह गए। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

कुछ पार्षदों ने दबी आवाज में इस घटना को नियमों के विरुद्ध बताया। उनका कहना था कि कई बार बैठकों में गर्मागर्मी बढ़ जाती है, ऐसे में बैठक में हथियार का पहुंचना किसी भी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। अधिकारियों का मानना है कि प्रशासन को भविष्य में ऐसी स्थितियों पर सख्ती से नजर रखनी चाहिए। इस बारे में कर्मबीर फौजी ने सफाई देते हुए कहा कि वह बैठक में जाने के लिए देर से पहुंचे थे और जल्दबाजी में पिस्तौल की बेल्ट उतारना भूल गए। उनका दावा है कि पिस्तौल वह कार में ही छोड़ आए थे, और उन्हें पता है कि बैठक में हथियार ले जाना गलत है, लेकिन यह अनजाने में हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed