फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC gave instructions to protect from heat wave

Kaithal News: डीसी ने दिए लू से बचाव के निर्देश

Mon, 03 Jun 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
DC gave instructions to protect from heat wave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंचायती राज विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली निगम व पशुपालन विभाग आदि सभी प्रमुख विभागों को डीसी प्रशांत पंवार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे लू से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं। पेयजल व बिजली आदि समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए।

लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल व बिजली मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अपने-अपने विभाग की गतिविधियों के माध्यम से लोगों को लू से बचाव के प्रति जागरूक भी करें। आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी पानी का प्रबंध करना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए। यदि कहीं पर कोई फाल्ट आता है तो उसके तुरंत प्रभाव दुरूस्त किया जाए, ताकि लोगों को गर्मी के चलते परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी प्रकार से डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति करें। इसके साथ ही नागरिकों को पेयजल की बर्बादी नहीं करने बारे जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में मवेशियों को पीने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि नागरिक अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों का समुचित मात्रा में स्टॉक रखें। विशेषकर उल्टी और दस्त आदि के उपचार की दवा जरूर होनी चाहिए। स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवा, तरल पदार्थ की पर्याप्त आपूर्ति का प्रावधान हो।


उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि पशुओं का भी विशेष ध्यान रखने के लिए पशु मालिकों को जागरूक किया जाए ताकि वे विशेष सावधानी रख सके।

गर्मी व लू से बचने के लिए नागरिक दोपहर के समय विशेषकर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। तापमान अधिक होने की स्थिति में कड़ी मेहनत का कार्य न करें। घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ

आदि का उपयोग करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। -प्रशांत पंवार, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed