{"_id":"63d0218ca8060f33385f2685","slug":"dc-checks-preparations-for-republic-day-celebrations-kaithal-kaithal-news-knl134186876-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीसी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीसी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जांची
विज्ञापन
हरियाणवी प्रस्तुति देते विभिन्न राजकीय कन्या स्कूल के प्रतिभागी विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल का डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने मंगलवार को जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तुतियों को देखा और सुधार के निर्देश दिए। डीसी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह की परंपरा के अनुरूप पुलिस विभाग के विशेष वाहन में डीसी ने सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद मौजूद रहे।
फाइनल रिहर्सल में परेड में सम्मलित सभी टुकड़ियों ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए मार्च पास्ट में हिस्सा लिया तथा डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने परेड टुकड़ियों की सलामी ली। परेड का नेतृत्व डीएसपी सुनील कुमार ने किया। जीएमएस शेरूखेड़ी, जीएसएमएस लैंडरकिमा, जीएचएस बलवंती, जीएचएस देवबन स्कूल के बच्चों ने बैंड की प्रस्तुति दी।
समारोह में पूंडरी के विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों ने सूर्य नमस्कार व योग की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, दर्शन एकेडमी का समूह गान, आर्य कन्या उच्च विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सामूहिक नृत्य, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल ने देश भक्ति कोरियोग्राफी, आरकेएसडी कॉलेज ने हरियाणवी चौपाल तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन, शेरगढ़ तथा जाखौली अड्डा की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी। आरकेएसडी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। मंच का संचालन डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह व एआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने किया।
विज्ञापन
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने सभी संबंधित सांस्कृतिक टीमों के इंचार्ज व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि औरअधिक अभ्यास करके प्रस्तुतियां दी जाएं। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश गुलजार अहमद, डीईओ शमशेर सिरोही, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, डीसीडब्ल्यूओ बलबीर चौहान, डीआईओ दीपक खुराना, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, प्रवीण सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूल व कॉलेज के प्रभारी मौजूद रहे।
सांसद नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इससे पहले सांसद शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।