फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dayora's team became champion, Devban became runner up.

Kaithal News: दयोरा की टीम बनी चैंपियन, उपविजेता बना देवबन

Wed, 14 Feb 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dayora's team became champion, Devban became runner up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देवबन गांव के खेल मैदान में सांसद ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तहत कैथल ब्लॉक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दयोरा गांव की टीम चैंपियन बनी। उपविजेता का खिताब देवबन गांव की टीम को मिला।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर कैथल भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी भीमसेन अग्रवाल रहे। उनके साथ में बंसीलाल व जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक ने शिरकत की। खेल प्रतियोगिता में अनेक टीमों ने भाग लिया, जिसमें गांव देवबन, दयोरा, प्योदा ओर शेरू खेड़ी वह अन्य गांवों की टीमों ने भाग लिया। गांव दयोरा की टीम को प्रथम स्थान हासिल हुआ और गांव देवबन की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि भीमसेन अग्रवाल ने सिक्का उछाल कर टॉस करवाकर की और खिलाड़ियों ने आशीर्वाद ले मैदान में दमखम दिखाया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा के आज देश और प्रदेश की खेल नीति के कारण ही अंतर राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी अपना उच्च प्रदर्शन कर देश प्रदेश और अपने गांव और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल नीति का बजट तीन गुना कर दिया है। इससे खिलाडि़यों को हर मोड़ पर खेलों की तैयारी में सहायता प्राप्त हो रही है। खिलाड़ी खुश हैं। इस संदर्भ में कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब ने सांसद खेल स्पर्धा आयोजित कर एक अच्छी पहल की हैं। इससे खिलाडि़यों को मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि खेल से हमारी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं, जिस से युवा वर्ग नशे से दूर रहता हैं और कठिन परिश्रम और एकता की भावना जागृत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed