{"_id":"634b0dcae6bb412ea0057ade","slug":"day-2-25-candidates-filed-nominations-kaithal-news-knl124600060","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा दिन : 25 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा दिन : 25 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
विज्ञापन
06-कैथल। जिला परिषद वार्ड 9 के लिए एडीसी विरेंद्र शहरावत को नामांकन पत्र सौंपते हुए राजेंद्र कुमार?
- फोटो : Kaithal
कैथल। नामांकन पत्र भरने के दूसरे दिन शनिवार को जिले में 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें जिला परिषद के दो, ब्लॉक समिति के तीन, सरपंच पद के लिए 16 व पंच पद के लिए चार पर्चे दाखिल किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 29 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को गहमागहमी के बीच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद के लिए वार्ड एक से संतोखमाजरा निवासी कर्ण सिंह तथा वार्ड नौ से गांव सेगा निवासी राजेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ब्लॉक समिति के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। इनमें वार्ड 20 से गांव मूंदड़ी निवासी प्रीति पाल, वार्ड 16 से गांव बरसाना निवासी रीना रानी और वार्ड 26 से गांव पिलनी निवासी निशा देवी शामिल हैं।
इसके अलावा सरपंच पद के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें कैथल खंड के गांव बाबालदाना से चरणजीत, चंदाना से जसविंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह, ग्योंग से परमजीत कौर, शेरगढ़ से सोहन लाल, धनौरी से शीशपाल, दिल्लोवाली से सुषमा रानी, गुहणा से कुलदीप, साहिल कल्याण, संजीव कल्याण, पूंडरी खंड के गांव फतेहपुर से प्रमोद कुमार, खेड़ी सिकंदर से जसबीर सिंह, कलायत खंड के गांव कैलरम से अनिता, कविता, सीता, सोनिया ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए कैथल खंड के गांव देवीगढ़ के वार्ड नंबर तीन से विजय कुमार, गांव दिल्लोवाली के वार्ड नंबर सात बलजीत सिंह, पूंडरी खंड के गांव करोड़ा के वार्ड नंबर दो से कुसूम तथा वार्ड नंबर 8 से रितू शामिल हैं।
विज्ञापन
चुनाव चिह्न 21 को मिलेंगे
पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 19 अक्तूबर तक जारी रहेगी, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अक्तूबर को होगी और 21 अक्तूबर को उम्मीदवार अपराह्न तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 21 अक्तूबर को नाम वापसी का दिन है। इसके बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों तथा दो नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए मतदान होगा।
केवल चार एनओसी अनिवार्य
कैथल। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनावों के लिए पुलिस वेरीफिकेशन, कब्जा को लेकर रिपोर्ट जैसी एनओसी की कोई आवश्यकता नहीं है। केवल चार विभागों की एनओसी के लिए अलावा किसी विभाग से एनओसी अनिवार्य नहीं है।
गौरतलब है कि शनिवार को एसपी कार्यालय सहित कई कार्यालयों में पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी रही। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद सदस्य के नामांकन हेतु सिर्फ चार एनओसी अनिवार्य हैं। इसमें कोऑप्रेटिव सोसायटी, कोप्रेटिव बैंक, लैंड मोरगेज बैंक व बिजली बोर्ड की एनओसी ही शामिल है। इसके अतिरिक्त चरित्र प्रमाणपत्र या पुलिस वेरीफिकेशन, जन स्वास्थ्य विभाग या पानी से संबंधित एनओसी, नाजायज कब्जा साबित करने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पटवारी, कानूनगो की एनओसी की आवश्यकता नहीं है। आमजन इन झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें।