फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV Pundri won 17 medals including five gold

Kaithal News: डीएवी पूंडरी ने पांच स्वर्ण सहित झटके 17 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
DAV Pundri won 17 medals including five gold
पूंडरी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से कैथल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के योग प्रतिभागियों स्वर्ण रजत व कांस्य पदक सहित 17 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


स्कूल की प्राचार्या साधना बक्शी ने स्कूल के होनहार योग प्रतिभागियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बच्चों के साथ उनके अभिभावकों और योगा कोच दिलबाग को बधाई दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


परिणामों की जानकारी देते हुए कोच दिलबाग ने बताया कि नौ से 14 आयु वर्ग रिदमिक में योग खिलाड़ी हर्षिका व तनीषा ने स्वर्ण पदक। आरव व समर ने रजत पदक अपने नाम किए। 14 से 18 आयु वर्ग में आर्टिस्टिक में पंकज व शिया ने रजत पदक प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सोलो में सक्षम ने रजत व लवप्रीत ने कांस्य पदक हासिल किया। 14 से 18 आयु वर्ग में दीक्षित जुड ने स्वर्ण पदक नैतिक ने रजत पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार पारंपरिक योगासन में नौ से 14 वर्ष आयु वर्ग में लवप्रीत ने स्वर्ण व हर्षिका ने रजत पदक। समर व आरव ने क्रमश: रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 से 18 आयु वर्ग में दीक्षित पंकज व नैतिक ने क्रमश: स्वर्ण रजत पदक पर अपना कब्जा किया। योग प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, 10 रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed