फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV institution is a symbol of cultural heritage: Dr. Jasbir Singh

डीएवी संस्था सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक : डॉ. जसबीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
DAV institution is a symbol of cultural heritage: Dr. Jasbir Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हवन के साथ की गई। कॉलेज वैदिक परंपरा से करवाए गए इस हवन में कॉलेज प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह, स्टाफ, छात्र9छात्राओं व कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों ने आहुतियां डालीं। प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि डीएवी संस्थान की परंपरा रही है कि हर सत्र की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हो, जिससे विद्यार्थी केवल अकादमिक रूप से नहीं, बल्कि चरित्र और संस्कारों में भी मजबूत बनें।

हवन के उपरांत कॉलेज सभागार में टीचर्स मोटिवेशन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रसिद्ध शिक्षाविद व प्रेरक वक्ता प्रेम सिंह पूनिया ने बतौर मुख्यवक्ता कहा कि एक शिक्षक छात्र को केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं देता, बल्कि वह छात्रों की सोच, व्यक्तित्व और भविष्य की दिशा भी तय करता है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed