फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughters' golden triumph: 4 gold medals won in wrestling.

Kaithal News: बेटियों का स्वर्णिम परचम, कुश्ती में जीते 4 स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Daughters' golden triumph: 4 gold medals won in wrestling.
राजौंद। गौरव पब्लिक स्कूल, रोहेड़ा की छात्राओं ने खेल प्रतिभा और अटूट जज्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती मुकाबलों के दौरान विद्यालय की होनहार बेटियों ने मैट पर दबदबा बनाते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में 30 किलोग्राम भार वर्ग में शिवानी, 33 किलोग्राम में खुशबू, 36 किलोग्राम में नेहा और 42 किलोग्राम भार वर्ग में तनू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण ने कहा कि हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। इन्होंने अपने अनुशासन, मेहनत और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे हर ऊंचाई को छू सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed