{"_id":"21145ffeb710bce9a4ca12c591ac52e8","slug":"daughters-earned-a-name-in-the-ball-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने बाल बैडमिंटन में कमाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने बाल बैडमिंटन में कमाया नाम
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Thu, 19 Jun 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। 12 से 15 जून तक मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुई राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर देश भर में नाम रोशन किया है।
इस टीम में कैथल की कई खिलाड़ी शामिल रहीं। बुधवार को खिलाड़ियों का कैथल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हनुमान वाटिका में खिलाड़ियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा बाल बैडमिंटन के उपप्रधान सुखबीर चहल ने बताया कि तीन दिवसीय ऑल इंडिया टूूर्नामेंट में हरियाणा की ओर से माफी देवी, शीना, मीनाक्षी, पूनम, सपना कन्या महाविद्यालय पूंडरी, रूबी, पूनम, मंजू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूंदड़ी, दीपा व स्वाति निवासी करनाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
डीपीई संदीप कुमार ने बताया कि पहला मुकाबला बिहार से हुआ। इसके बाद मध्यप्रदेश और दिल्ली को हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची। छत्तीसगढ़ से कड़ा मुकाबला करते हए टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऑल इंडिया आमंत्रण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने के बाद टीम बुधवार को कैथल पहुंची।
विज्ञापन
एसोसिएशन सदस्यों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों के साथ टीम के कोच घनश्याम शर्मा व मैनेजर मोनिया देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन रणधीर सिंह राणा, उपप्रधान सुखबीर चहल, महासचिव शमशेर सिंह, राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, संदीप कुमार डीपीई, बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस टीम में दस खिलाड़ियों में से अकेले कैथल जिले की आठ खिलाड़ी हैं।