फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughters born this month were honored

Kaithal News: इस माह जन्मीं बेटियों को किया सम्मानित

Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Daughters born this month were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत विकास परिषद की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में बेटियों के सामूहिक जन्मदिन पर आशीर्वाद कार्यक्रम स्नेह एवं संस्कारों से परिपूर्ण वातावरण संपन्न हुआ। यह आयोजन अप्रैल माह में जन्मी बेटियों को सम्मानित कर उनके आत्मबल एवं सामाजिक प्रोत्साहित करने के बारे में आयोजित किया गया।

अप्रैल माह में विद्यालय की कुल 16 बेटियों का जन्मदिन आता है सभी उपस्थित बेटियों को मंच पर आमंत्रित कर फूलों की माला पहनाई गई व उपहार दिए गए। जिससे उनके चेहरों पर उत्साह और गर्व की मुस्कान झलक उठी। मुख्य अतिथि अंजु शर्मा ने बेटियों को संबोधित करते हुए कहा तुम राष्ट्र की भावी निर्माता हो। बेटियों की शक्ति और योगदान को कोई अनदेखा नहीं कर सकता।
विज्ञापन




कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अशोक गर्ग ने प्रेरणास्पद संदेश देते हुए कहा, बेटियां शिक्षा के माध्यम से परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें परिषद की ओर से लड्डू वितरण कर सभी छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को मुंह मीठा कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अंजु शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्राचार्या स्वाति मेहता, डीपी राजेश कुमार, राजनीति शास्त्र की प्राध्यापक एकता शर्मा, तथा विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम की शोभा बनीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक गर्ग ने की व मंच संचालन कृष्ण कुमार कौशिक ने किया। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक रामचंद्र, अध्यक्ष सुरेश शर्मा ,सचिव मनोज कुमार, वित्त सचिव विजेंद्र तंवर, परिषद सदस्य रजनीश तंवर, डॉ. रामपाल तंवर, दीपक शर्मा, मघर सिंह, मंजू गर्ग, उषा चावला, हरीश चावला एवं अन्य मौजूद रहें।


गांव के सरपंच जसबीर सिंह ने इस पहल की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा भारत विकास परिषद का यह प्रयास अनुकरणीय है जिसका सकारात्मक संदेश दूर तक जाएगा। परिषद अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने जानकारी दी कि प्रत्येक माह में बेटियों का सामूहिक जन्मदिन इसी प्रकार मनाया जाएगा, जिससे उनमें आत्मसम्मान एवं सामाजिक समरसता की भावना विकसित हो। यह आयोजन जहां बेटियों के सम्मान का सशक्त माध्यम बना, वहीं सेवा, सहयोग, संस्कार और समर्पण जैसे मूल्यों की पुनर्स्थापना का उदाहरण देता है। भारत विकास परिषद, शाखा क्योड़क ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सतत आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed