फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daily routine getting affected due to change in weather

Kaithal News: मौसम में बदलाव संग प्रभावित हो रही दिनचर्या

Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Daily routine getting affected due to change in weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। जो लोग सुबह चार बजे जागते थे, अब देरी से जागने लगे हैं। इससे सुबह का कामकाज भी देरी से निपटता है। इसका कारण कम तापमान और बर्फबारी के कारण सुबह ठंडक बढऩा है।

दूसरी ओर अस्पतालों में छोटे बच्चों में बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की ओपीडी में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वायु प्रदूषण का स्तर पर 234 पहुंच गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौसम में बदलाव के साथ लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव हुआ है। जो लोग रात को सोकर सुबह चार बजे उठते थे, अब वह वह भी सुबह सर्दी होने के कारण एक घंटा की देरी से उठने लगे हैं। इससे सुबह का उनका कामकाज भी देरी से निपटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल सुबह कोहरा भी होता है और ठंडी हवाओं के चलते अधिक ठंडक महसूस होती है। शुक्रवार को भी सुबह के समय कोहरा था। सुबह आठ बजे 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इससे कोहरा छंट गया।

दूसरी ओर मौसम समन्वयक डॉक्टर रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी सप्ताह तक मौसम स्थिर बना रहेगा। सुबह शाम ठंडक होगी और दिन में धूप निकलेगी। यह मौसम रबी की फसलों के लिए अनुकूल है। कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है।

अस्पतालों में वायरल बुखार के बढ़े मरीज

मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में भी छोटे बच्चों में वायरल बुखार के केस बढ़े हैं। जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों की ओपीडी में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।


सामान्य अस्पताल के डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां पहले प्रतिदिन 50 से 60 ओपीडी होती थी, अब वहां पर 100 से अधिक ओपीडी होने लगी है। मौसम में बदलाव के साथ बच्चों में वायरल बुखार बढ़ा है। इसलिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें व घर से बाहर सर्दी में न जाने दे। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को हल्का गर्म पानी का सेवन कराएं। इसके अलावा यदि बाहर जाना भी पड़े तो पांव में गर्म जुराब, जूते, सिर पर गर्म टोपा ओढ़ाएं ताकि बच्चे के सिर को सर्दी न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed