{"_id":"6063606f8ebc3e591f49599d","slug":"d-kaithal-news-knl657063174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 63वें कोरोना संक्रमित की मौत, विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 63वें कोरोना संक्रमित की मौत, विभाग अलर्ट
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के नियमों की अनदेखी जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। रोजाना संक्रमित व्यक्ति मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले में 63 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। होली के दिन सोमवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई, जबकि दो दिनों में 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 60 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। ऐसे में विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने कोरोना से जिलावासियों को बचाने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य भी तेज कर दिया है।
मंगलवार को विभाग द्वारा दो दिवसीय मैगा शिविर शुरू किया गया, जिसके तहत दो दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी ओर 29 मार्च को फाग वाले दिन फिर एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। 80 वर्षीय यह बुजुर्ग गांव नंदकरण माजरा का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं पिछले दो दिनों में जिले में 62 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए। इनमें से 29 मार्च को 41 व 30 मार्च को 21 संक्रमित पाए गए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढर्क 242 हो गई है, जिन्हें नागरिक अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक 4596 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 4292 ठीक हो चुके हैं। 29 मार्च को 41 व्यक्ति ठीक हुए, जबकि 30 मार्च को 19 व्यक्ति ठीक हुए।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में 37 स्थानों पर नागरिकों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। जिले में 2723 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें 2641 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगवाया, जबकि 82 व्यक्तियों को दूसरा टीका लगाया गया। सबसे ज्यादा टीकाकरण सीएचसी कौल में हुआ, जहां 300 व्यक्तियों को वैक्सीन के टीके लगाए गए। इसके बाद पीएचसी पाडला में 236 व्यक्तियों को वैक्सीन का प्रथम व द्वितीय बार टीकाकरण किया गया।
होली पर दिखा सामाजिक दूरी का थोड़ा प्रभाव
बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार होली पर सामाजिक दूरी का थोड़ा प्रभाव दिखाई दिया। लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं रही। जिसका सकारात्मक परिणाम ये रहा कि 30 मार्च को संक्रमितों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही।
जिले में कोरोना से बचाव के लिए नागरिकों को वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में जिले के नागरिक भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाएं। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कर विभाग का सहयोग करें। उन्होंने अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।
डॉ. ओमप्रकाश, सिविल सर्जन