फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

विधायक के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
d
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के नेतृत्व में पंजाब के मलोट विधायक अरुण नारंग के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। पिछले सप्ताह पंजाब में भाजपा विधायक के साथ हुई घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के साथ हुई घटना का जिम्मेवार कांग्रेस पार्टी को ठहराया। भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया गया है, वह बहुत ही निंदनीय है। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजपाल तंवर ने कहा कि पंजाब में भाजपा विधायक का चीरहरण करना यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना है। जिला कैथल के भाजपा कार्यकर्ता इसका कड़ा विरोध करते हैं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी रहे राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश संधू, रामपाल राणा, सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, चौधरी तेजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू नेता ने किया था विरोध का ऐलान, नहीं पहुंचे किसान
भाजपा के इस घोषित प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता होशियार गिल ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा था कि भाजपा के इस कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। लेकिन बताया जा रहा है कि किसान नेताओं द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारण कोई भी किसान इस प्रदर्शन का विरोध करने नहीं पहुंचा। बाद में होशियार गिल ने दोबारा से फेसबुक पर लाइव आकर भाजपा नेता राजपाल तंवर के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed