फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

डीसी नहीं मिले लघु सचिवालय में, एडीसी को ज्ञापन देने से किया इंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
d
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा, भाकियू, भाकिसं सहित अन्य संगठनों ने दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों के पास भेजे जा रहे नोटिस के विरोध में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीसी को ज्ञापन देना चाहा। लेकिन कहीं ओर व्यस्त होने के कारण डीसी लघु सचिवालय में नहीं मिले। इसके बाद एडीसी ज्ञापन लेने आए। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन नहीं दिया। दिल्ली संघर्ष समिति से मिले निर्देश के बाद डीसी कार्यालय के सफाई कर्मचारी को ज्ञापन देने का फैसला लिया, वह भी नहीं मिला तो प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय में ज्ञापन चस्पा दिया। वहीं कई किसानों ने डीसी कार्यालय पर अर्धनग्न होकर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान संगठनों ने किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों को रद्द करने की भी मांग की। बता दें कि फिलहाल कैथल में किसी भी किसान को नोटिस नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े कई संगठन हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। जिनमें लगभग 200 महिला किसान व सैकड़ों पुरुष किसान शामिल थे। जहां पर किसान नेता भरत सिंह बैनीवाल, सतपाल दिल्लोवाली, किसान सभा के प्रधान महेंद्र सिंह सहित अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से देश के किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और एमएसपी की कानून गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर लड़ रहे हैं। सैकड़ों किसानों और आंदोलन समर्थकों को भारत सरकार व कई राज्यों की सरकार द्वारा जेलों में डाल दिया गया है व झूठ मुकदमे बनाए गए हैं। उनको सरकार रद्द करें और जो किसान जेलों में हैं, उनकी रिहा करे। इसके साथ ही जिन किसानों को दिल्ली सरकार ने नोटिस भेजा है, उनको भी रद्द करे। इसके बाद सभी किसान संगठन वाटिका से चलकर करनाल रोड से होते हुए दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर लघु सचिवालय पहुंचे। सचिवालय परिसर में किसानों ने जमकर नारेबाजी की और डीसी को ज्ञापन देने की मांग की। लेकिन डीसी के कहीं ओर व्यस्त होने के कारण डीसी लघु सचिवालय में नहीं मिले। कई किसान अर्धनग्न होकर कार्यालय के बाहर बैठकर डीसी को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए। धरने के करीब सवा घंटे बाद 2 बजकर 20 मिनट पर एडीसी सतबीर कुंडू ज्ञापन लेने के लिए आए। लेकिन किसानों ने एडीसी को ज्ञापन देने से मना कर दिया और नारेबाजी जारी रखी। इसके बाद किसान नेताओं ने दिल्ली में बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं से फोन पर बातचीत की। वहां से निर्देश मिले की डीसी के सफाई कर्मी को ज्ञापन दिया जाए। लेकिन मौके पर स्वीपर भी न मिलने से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने डीसी कार्यालय के मेन गेट पर 3 बजकर 10 मिनट पर ज्ञापन चस्पा कर धरना समाप्त किया। इस अवसर पर किसान विक्रम कसाना, केशा राम प्यौदा, रामफल नौच, जसविंद्र ढुल, बसाऊ, रामफल भानपुरा, विरेंद्र माघो माजरी, सुनील सहारण, जयप्रकाश, मनजीत करोड़ा, राजपाल, रमेश कुमार, कृष्ण पाल गुलियाणा, रामफल गुलियाणा, बलवान, ईश्वर, ओमप्रकाश देवीगढ़, जरनैल, गुरनाम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed