{"_id":"603006338ebc3ee8f61a4082","slug":"d-kaithal-news-knl61624482","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग दो साल बाद बहाल हुई जम्मू-कटरा बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग दो साल बाद बहाल हुई जम्मू-कटरा बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला वासियों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज विभाग की ओर से जम्मू कटरा के लिए बस सेवा बहाल की गई है। इसका संचालन रविवार से शुरू हो रहा है। अब यात्रियों को कैथल से कटरा के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। विदित रहे कि दो साल पहले बसों की कमी के चलते कैथल से जम्मू कटरा के लिए बस सेवा बंद कर दी गई थी। विभाग ने दो साल बाद इस बस सेवा के संचालन की पूरी तैयरी कर ली है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटरा के लिए दो बसों को लगाया गया है। एक बस कैथल से चलेगी तो दूसरी गाड़ी कटरा से कैथल के लिए रवाना होगी।
विभाग ने सुबह सात बजे कैथल से कटरा के लिए बस की समय सारणी निर्धारित की है। वहीं यात्रियों की सुविधानुसार निर्धारित समय सारणी को आगे पीछे किया जाएगा।
ये रहेंगे रूट
कैथल से पिहोवा, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट के रास्ते से होते हुए बस कटरा पहुंचेगी।
जीएम अजय गर्ग ने कहा कि यात्रियों की मांग के बाद कटरा के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे निश्चित तौर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। कटरा के लिए बस का संचालन रविवार से शुरू किया जा रहा है।