{"_id":"603005808ebc3ee975200acd","slug":"d-kaithal-news-knl6162426","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पार्किंग न होने से बन रही है जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पार्किंग न होने से बन रही है जाम की स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर मेें मुख्य मार्गों पर पार्किंग न होने सेे जाम जैसे हालात बन रहे हैं। बैंकों के बाहर लगने वाली वाहनों की भीड़ जाम का कारण बनती जा रही है। वहीं बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और दुकानदारों के वाहनों के कारण हर समय जाम की स्थिति रहती है। शहर के करनाल रोड़, अंबाला रोड, बैंकों के बाहर, कोचिंग सेंटरों के बाहर अवैध रूप से वाहन खड़े होते हैं, जो आने जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बैंकों के बाहर तो वाहन कई बार आधी सड़क तक आ जाते हैं। इस कारण से गुजरने के लिए बिल्कुल कम जगह ही बचती है। वहीं अंबाला रोड पर दिनभर बैंकों व कोचिंग सेंटरों के बाहर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे चार पहिया वाहन निकलने का रास्ता नहीं बचता। ऐसे ही हालात रेलवे गेट से लेकर छात्रावास व रेलवे गेट से लेकर कबूतर चौंक तक के हैं।
शहरवासी संतलाल ने कहा कि शहर में सड़कों पर पूरी तरह से अवैध पार्किंग हैं। लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े करके अपने काम निपटाते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। सरकार को चाहिए कि शहर में वाहनों के लिए पार्किंग बनाए जाए।
शहरवासी राजेंद्र ने बताया कि शहर में वाहनों के लिए पार्किंग होनी चाहिए। प्रशासन को भी चाहिए कि सड़कों पर वाहन खड़ा करने के लिए पीली पट्टी का नियम लागू किया जाए। ताकि लोगों का जाम में बेवजह समय खराब न हो।
विज्ञापन
मनोज शर्मा ने बताया कि शहर में कहीं जाम लग जाए तो कम से कम आधे से एक घंटे का समय खराब होता है। कई जगहों पर तो बड़ी मुश्किल से निकला जा जाता है। कई जगहों पर निकला ही नहीं जाता, दूसरी ओर से घूमकर आना पड़ता है।
पार्किंग की समस्या का हो समाधान
बक्शीश चंद का कहना है कि हर समय सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। सरकार से अनुरोध है कि सड़कों से अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाए।
ट्रैफिक एसएचओ मुख्यत्यार सिंह ने बताया कि शहर में जाम न लगे इसके लिए नौ राइडर छोड़े गए हैं। जो पूरे शहर में रांउड लेते हैं और जो भी गाड़ी या अन्य व्हीकल अवैध रूप से सड़कों पर खड़े मिलते हैं, उनके चालान भी किए जाते हैं।