फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर तुरंत प्रभाव से कृषि कानून वापिस ले सरकार-अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
d
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला मंगलवार बाद दोपहर गांव नंदकरण माजरा पहुंचे। जहां किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर तुरंत प्रभाव से कृषि-कानूनों को वापिस ले। इनेलो नेता ने कहा कि जब देश करोना जैसी महामारी से जूझ रहा था, तब प्रदेश में शराब, धान जैसे बड़े-बड़े घोटाले किए गए। वहीं किसान लॉकडाउन में भी अपने खेतों में काम कर देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में लगा हुआ था। आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर हर वर्ग को कुचलने पर तुली हुई है। प्रदेश की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसान इन नेताओं का गांवों में बहिष्कार ही नहीं करेंगे, बल्कि इन्हें जूतों की माला पहनाएंगे। किसान आंदोलन में विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि उनका दोगला चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। हुड्डा पूर्ण रूप से भाजपा के एजेंट के रूप मे काम कर रहे हैं। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन, जिलाध्यक्ष राजाराम माजरा, हल्का प्रधान अनिल तंवर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष शशीभूषण वालिया, ईश्वर मेहला, ओमप्रकाश कैरा, मा. बलबीर मटौर, सतीश गर्ग, शमशेर कुराड़, ऋषिराज राणा, राममेहर खुराना, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed