फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

सुसराल में आए व्यक्ति ने फंदा लगा जीवन लीला समाप्त की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
d
गत रात्रि गांव हरिगढ़किगंन में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति अपनी ससुराल में मिलने आया हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही चीका थाना प्रभारी राजफूल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह पटियाला जिले के गांव सलेमपुर बलिया का रहने वाला है और उसकी गांव हरिगढ़ किंगन में सुसराल है। लखबीर सिंह सोमवार को हरिगढ़ किंगन में आया था और शाम का खाना खा कर सो गया था। रात को किसी समय लखबीर सिंह ने घर के बाथरूम में अपने ही गमच्छे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने एक कंबाइन मालिक से 30 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसमें से उसने 8 हजार रुपये वापस भी कर दिए थे। बाकी पैसे के लिए उक्त कंबाइन मालिक मेरे पिता के ऊपर दबाव बना रहा था, जिसके चलते उन्हें फंदा लगा आत्म हत्या कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि जगजीत सिंह की शिकायत पर उक्त कंबाइन चालक के खिलाफ चीका थाना में आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed