फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

ट्रक की साइड लगने से पलट गया ट्रेक्टर-ट्राली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
d
गांव फरल के पास अज्ञात ट्रक चालक ने आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को साइड मार दी। जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया और उसमें सवार करीब 55 वर्षीय चाचा व उसके 35 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई, जबकि चालक के साइड में बैठा एक 24 वर्षीय युवक घायल हो गया। घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कैथल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत करार दे दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसे में घायल गांव थुआ जिला जींद निवासी विक्की ने पूंडरी पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पास एक ट्रैक्टर-ट्राली है। आठ फरवरी को वह गांव के ही अनिल व उसके दादा लगने वाले रामकुमार के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में पिपली कुरुक्षेत्र से आलू लेने के लिए गए थे। ट्रैक्टर-ट्राली में आलू लोड करके करीब 8.00 बजे वे वापस गांव थुआ के लिए चले थे। ट्रैक्टर पर चालक अनिल को रखा हुआ था और वह एक तरफ बैठा था। रामकुमार ट्राली में लोड आलुओं की बोरियों पर बैठा था।
विज्ञापन

जब वे रात को करीब 10.30 बजे गांव फरल में महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रक बिना होर्न दिए आया। ट्रक चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को साइड मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर साइड में गड्ढों में पलट गया। जिस कारण रामकुमार आलुओं की बोरियों के नीचे दब गया। वह और अनिल भी ट्रैक्टर से नीचे साइड में जा गिरे। दुर्घटना में वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल व रामकुमार की सरकारी अस्पताल कैथल में पहुंचते ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की रहे एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।

अनिल के दो लड़के व रामकुमार के परिवार में हैं दो बेटे व दो बेटियां
अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि अनिल के परिवार में उसकी पत्नी और दो लड़के हैं, जो अभी छोटे हैं। वहीं रामकुमार के भी दो बेटे व दो बेटियां हैं। दो बेटियां शादीशुदा हैं और बड़े बेटे रमन की भी शादी हो चुकी है। दोनों सब्जियां बेचकर और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवारों को पाल रहे थे। यही आय का मुख्य साधन था। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed