फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

शुगर मिल कैथल ने तीसरी बार पाया राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
d
सहकारी चीनी मिल ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए इस वर्ष भी पिराई सत्र 2019-20 की उपलब्धियों पर राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करके हैट्रिक मारी है। यह पुरस्कार 28 मार्च 2021 को बडौदरा (गुजरात) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी सतबीर सिंह कुंडू ने शुगर मिल में आयोजित प्रशासक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शुगर मिल निरंतर अच्छा कार्य कर रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल करके कैथल जिले का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पिराई सत्रों के दौरान भी मिल को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है। इसके अतिरिक्त पिछले दो वर्षों के दौरान कैथल चीनी मिल को राज्य की सर्वश्रेष्ठ मिल घोषित करते हुए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अलावा एडीसी ने शुगर मिल के सभी कार्यों की फीडबैक ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर मिल के प्रबंध निदेशक विरेंद्र चौधरी, शुगरफैड से एओ मोहन पाल, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जितेंद्र कौशिक, एए सिद्धकी, कमलकांत तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed