फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

रोजाना शाम को लगता है लंबा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
d
करनाल रोड पर सीवरेज लाइन के लिए छोटूराम चौक से लेकर करीब दो किलोम्मीटर तक के टुकड़े को उखाड़े हुए लगभग तीन महीने बीत चुके हैं। यहां वाहनों के आवागमन के लिए एक तरफा रास्ता किया गया था। लेकिन अब इस एक तरफ के रास्ते पर भी स्थिति ऐसी बनी हुई है कि यहां काफी एरिया में रेहड़ी व फड़ियों का कब्जा गया है। जिस कारण बड़े वाहनों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। शाम के समय रोजाना एक किलोमीटर तक लंब जाम लगता है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इसका खामियाजा यहां के स्थानीय लोगों व लंबे रूटों पर जाने के बस चालकों को भुगतना पड़ रहा है। कालोनीवासियों की ओर से कई बार संबंधित विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया है। लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन

कालोनीवासियों राममेहर, रामचंद्र, सुनील, कपिल, विक्रम ने कहा कि नगर परिषद की ओर से सीवरेज लाइन डालने का कार्य नवंबर माह में आरंभ किया गया था। जिसे दो महीने में पूरा करना था। पहले सड़क को कई महीनों तक ऐसे ही उखाड़े रखा। इसके बाद भी काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

एक तरफा रास्ते के कारण हो चुके कई हादसे
सड़क को वन वे किए जाने के बाद कई सड़क हादसे हो चुके हैं। जिनमें दर्जनों लोग चोटिल चुके हैं। दो दिन पहले गन्ने से भरा ट्रक भी यहां पलट गया था। जिसमें चालक बाल-बाल बचा। इस कारण भी करीब दो घंटे जाम लगा रहा। वहीं एक माह पहले कार व निजी बस की टक्कर हो गई थी, जिसमें कार में सवार चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर से भी उखाड़ी सड़क
एक तरफ जहां लंबे समय से सड़क उखाड़ी गई है, वहीं दूसरी ओर से भी रविवार को सड़क उखाड़ी गई है। जिस पर दुकानदारों ने विरोध जताया। दुकानदारों सुनिल, रोहित, बंटी, मोनू, प्रवीन, प्रदीप ने बताया कि छह महीने से एक तरफ से पहले सड़क उखाड़ी गई थी। जिस पर अभी तक कोई काम नहीं शुरू हो पाया। वहीं रविवार को दूसरी तरफ किनारों से भी उखाड़नी शुरू कर दी। दुकानदारों ने कहा कि इन दिनों बारिश का भी मौसम है, इतनी गहराई से खोदाई की गई है, जिसमें हादसा होने का डर रहता है। ग्राहकों को भी आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
चौक पर रहती है ज्यादा भीड़भाड़
बस चालक जेपी पिलनी का कहना है वे करनाल, दिल्ली रूट पर चलते हैं। छोटू राम चौक से सवारियां बैठानी पड़ती हैं। लेकिन ये रास्ता काफी व्यस्त रहता है। कई बार यहीं जाम में फंस जाते हैं तो गंतव्य स्थानों पर भी देरी से पहुंचते हैं। कम रास्ता होने से काफी परेशानी होती है। शाम के समय ज्यादा दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।
बड़ी मुश्किल से बसों को निकालना पड़ता है
बस चालक बीरभान सिंह ने कहा कि चौक से लेकर करनाल रोड पर करीब दो किलोमीटर तक के टुकड़े तक काफी समय बर्बाद हो जाता है। यहां बस को कई बार रोकना भी पड़ता है। वन-वे होने के कारण बसों को मुश्किल से निकलना पड़ता है। ज्यादा समस्या चौक पर रहती है। यहां सड़क के बीच में रेहड़ी व ऑटो खड़े रहते हैं।
समस्या का जल्द हो समाधान, चालकों को हो रही परेशानी
हरियाणा रोडवेज चालक संघ के डिपो प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि चालकों की ओर से कई बार समस्या संज्ञान में आई है। करनाल रोड पर रेहड़ी-फड़ियों व ऑटो चालकों का जमावड़ा रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाए। ताकि बस चालकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

छोटूराम चौक से लेकर करनाल रोड पर लगभग दो किलोमीटर तक सीवरेज लाइन के लिए सड़क उखाड़ी गई थी। जिसमें अधिकतर कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। वहीं अतिक्रमण को लेकर मामला संज्ञान में आया है। विभाग द्वारा अभियान शुरू करवाया जाएगा।
बलबीर सिंह, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed