{"_id":"601edbb28ebc3e26cb0d284a","slug":"d-kaithal-news-knl601554198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप्प सीवरेज से समस्याओं की भरमार सेक्टर वासियों को राहत की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप्प सीवरेज से समस्याओं की भरमार सेक्टर वासियों को राहत की दरकार
विज्ञापन
हुडा सेक्टर 18 में सीवरेज की व्यवस्था बदहाल पड़ी है। सेक्टर में सीवर तो बने हुए हैं, लेकिन सीवरेज की ज्वाइंट सप्लाई न होने के कारण सीवर जल्द ही ओवरफ्लो हो जाते हैं। जिस कारण सीवर का गंदा पानी गली व सड़क पर जमा हो जाता है। सेक्टर वासियों ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो होने के बाद उन्हें स्वयं ही सीवर की सफाई करवानी पड़ती है। इसके बाद सीवर से निकलने वाला कीचड़ सूखने तक सीवर के पास ही पड़ा रहता है। जिससे बदबू आती रहती है और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यहां पर और भी बहुत सी समस्याएं हैं। गंदगी के ढेर, आवारा पशु, सड़कें टूटी हुईं व पार्कों में पौधे नहीं हैं। लोगों ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकला है।
सेक्टर वासी सुनीता देवी ने बताया कि सीवर की सप्लाई न होने से सप्ताह के अंदर ही सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है। इसके बाद गंदा पानी रिसकर सीवर से बाहर निकलने लगता है और गलियों व सड़कों पर जमा हो रहा है। जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।
सेक्टर वासी सोनिया ने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं हैं। वहीं बारिश के दिनों में सीवरेज ओवरफ्लो हो ने बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा रहता है। अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
जगमति ने बताया कि पिछले पांच सालों से यहां रह रहे हैं। तब से सीवरेज निकासी की बहुत बड़ी समस्या है। सीवर का पानी की आगे सप्लाई के लिए कोई प्वाइंट नहीं बनाया है। जिससे सीवरेज जल्द ही ओवरफ्लो हो जाता है और यहीं पर खाली करवाना पड़ता है।
सेक्टर में किसी भी जगह सीवरेज ब्लॉक नहीं है। किसी प्वाइंट पर कभी कभार ब्लॉक हो जाता है तो उसे रूटीन के काम में ठीक करवा दिया जाता है। पूरे डिस्पोजल लगे हुए हैं। यदि मशीन की जरूरत पड़ती है तो वह मशीन से भी सीवर को खाली करवा रहे हैं।
धर्मबीर सिंह, एक्सईएन, हुडा