फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

कार की टक्कर से दूसरी कार में सवार दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
d
गांव कोटड़ा के पास अज्ञात कार चालक ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर खेतों में पलट गई, जिससे एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कोटड़ा निवासी दलेल उर्फ नन्ना ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे 25 वर्षीय अमन व 22 वर्षीय साहिल है। अमन कैथल में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। दलेल ने बताया कि शनिवार सुबह 4-5 बजे वह सैर करने के लिए गांव कोटड़ा से नंदकरण माजरा रोड पर जा रहा था।
विज्ञापन

वह रजबाहा की पुलिया के नजदीक पहुंचा तो सामने नंदकरण माजरा की तरफ से दो कार आती दिखाई दी। उसके देखते-देखते पीछे आ रही कार ने आगे वाली कार को टक्कर मार दी। जिस कारण आगे वाली कार पेड़ से टकराकर खेत मे पलट गई। उसने कार के पास जाकर देखा तो उस कार में उसका लड़का अमन व गांव का 25 वर्षीय युवक रोहित थे। उसने दोनों लड़कों के पास जाकर देखा तो दोनों मृत मिले। युवकों को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को उसने रोकने की कोशिश की तो कार चालक मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों लड़कों की मौत दूसरे कार चालक की लापरवाही के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजौंद थाना एसएचओ चंद्रभान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed