फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने पति व बेटी के साथ शहीद ऊधम सिंह चौक में किया धरना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
d
गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अपने पति व बेटी के साथ शहीद ऊधम सिंह चौक पर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि बीजेपी सरकार व पुलिस प्रशासन पूर्व विधायक कुलवंत के प्रभाव में हैं, इसीलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर का कहना है कि यह साजिश उनके राजनीतिक विरोधियों की है। महिला कभी आरोप लगाती है, कभी शपथ पत्र पर लिखकर समझौता करती है, कभी फिर आरोप लगाती है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उनके 45 लाख रुपये देने से बचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विदित हो कि महिला व कुलवंत बाजीगर एक ही मकान में ऊपर नीचे रहते हैं। महिला का कहना है कि मकान उसका है, जबकि पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर का कहना है कि मकान का मालिक वह है। महिला ने कुछ दिन पहले पूर्व विधायक पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया था। वहीं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की पत्नी ने भी महिला पर जाति सूचक शब्द कहने के आरोप लगाते हुए गुहला थाना में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायती समझौता हो गया था और दोनों ने शपथ पत्र भी जारी कर दिए थे। दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला ने कुछ दिन बाद अपने ब्यान बदल लिए और पूरे मामले को लेनदेन का बताया था। अब फिर से महिला ने पूर्व विधायक पर दुष्कर्म व मकान पर कब्जा करने के आरोप लगाया है। अब धरना देते हुए महिला व उसके परिवार ने पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यदि 26 जनवरी तक पूर्व विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने जैसा बड़ा कदम भी उठा सकती है।
विज्ञापन

वहीं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि महिला का उनके पास 15 लाख रुपये का चैक बाउंस हो चुका है। पंचायत के कहने पर उस समय मैने उसे अपने घर में दो कमरे किराए पर दिए थे। यह महिला काफी दिनों तक मेरे घर का काम करती रही तो मैने उससे किराया लेना बंद कर दिया। यही महिला जब जेल गई तब भी उसके बच्चों को मैने घर में आश्रय दिया। आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित है, जो जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि महिला रात को धरने पर बैठती है तो रात को पुलिस तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed