फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

छह आरोपियों ने दुकानदार का अपहरण कर लात व मुक्कों से पीटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
d
गांव किठाना से छह आरोपियों ने मिलकर एक दुकानदार का अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में डालकर नगूरां जिला जींद ले गए। आरोपियों ने उस व्यक्ति को पीटकर उसका मोबाइल छीन लिया और 10 हजार रुपये चुरा लिए। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वापस दुकान के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

किठाना निवासी संजय ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी थुआ रोड किठाना में कबाड़ी की दुकान है। 18 जनवरी को वह उसके भाई सुरेश के साथ दुकान पर मौजूद था। उसी समय उसके चाचा के लड़के राजेश का साला अनिल व चिनी नगूरां दुकान पर आए। अनिल व चिनी ने उसे पकड़ लिया और पहले से तैयार खड़ी एक गाड़ी को मौके पर बुला कर उसे गाड़ी में डालकर गांव नगूरां की तरफ ले गए। गाड़ी में पहले से उसके चाचा का लड़का राजेश व दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठे-बैठे लात-मुक्कों से पीटा और नगूरा में अनिल के घर ले गए। इस दौरान एक आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया। फिर वहां पर पहले से मौजूद राजेश के ससुर, साला, राजेश, अनिल, चिनी व दो अन्य व्यक्तियों ने उसके कपड़े उतारे और वहीं जमीन पर गिराकर लातों व मुक्कों से पीटा। करीब एक घंटा तक उसे पीटने के बाद आरोपियों ने उसकी कमीज की जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस के आने की सूचना पर आरोपी पाला व चिनी उसे अधमरे हालात में दुकान के पास छोड़ कर भाग गए। जाते हुए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed