फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyclist killed in car collision

Kaithal News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 23 Apr 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cyclist killed in car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव टटियाणा में अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव टटियाणा निवासी प्रवीन कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह और उसका बड़ा भाई पवन डेरा भोलपुरिया में रहते हैं। माता-पिता रोणक ढाबा टटियाणा के नजदीक बने पीर गुगा माड़ी के स्थान पर रहते हैं। 21 अप्रैल को शाम 7:30 बजे वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए पीर गुगा मैड़ी पर गया हुआ था। उसी समय पिता महिंद्र सिंह गुगा मैड़ी से साइकिल लेकर गांव टटियाणा बस अड्डा पर दूध लेने के लिए जाने लगे। सड़क पार करके गांव टटियाणा की तरफ जैसे ही चले तभी कार चालक ने साइकिल को पीछे टक्कर मार दी। कार चालक अपनी गाड़ी को लेकर मौके से भाग गया। वे उसके पिता को सरकारी अस्पताल गुहला लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एचसी लखविंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed