फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   currency crisis, farmer, dairy, caseless, kaithal

नोटबंदी : दूध को बनाया कैश का विकल्प

Sat, 03 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 03 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
currency crisis, farmer, dairy, caseless, kaithal
दूध की कीमत में कैश के बदले वस्तु से शुरू की लेनदेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के बाद अब लोग वैकल्पिक माध्यमों को अपनाने लगे हैं। जहां सरकार कैशलेस लेन-देन की दिशा में प्रयास कर रही है वहीं लोग अपने ही तरीके से लेन-देन कर रहे हैं। वह भी बिना नकदी लिए-दिए। इसे देखकर यह कहना मुनासिब होगा कि एक तरह से वस्तु विनियम का जमाना दोबारा आ गया है। यही कारण है कि यहां एक दूध उत्पादक किसान ने नकदी रहित लेन-देन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव शेरगढ़ निवासी सत्यवान ने बताया कि उसके पास कुल 35 भैंसें है। उसकी आमदनी दूध से होती है और उसका प्रतिदिन का 5 से 15 हजार रुपये तक का कारोबार है। लेकिन नोटबंदी के बाद से ही उसे यह भय होने लगा कि अब वह भैंसों का खर्चा कैसे उठाएगा। उसने बताया कि जब बैंकों में रोजाना लाइनों में लगने के बावजूद भी रुपये नहीं मिलते थे तो उसे काफी परेशानी आई। तब उसने बैंक जाना ही छोड़ दिया और लोगों से रुपये के बदले वस्तुएं लेने की पहल की। उसने बताया कि जिस दुधियों को वह दूध देता है वह भी उसे बड़े नोट दे देेते थे। लेकिन अब उसने उनसे खल की बोरी लेनी शुरू कर दी। दूध वाले दूध की कीमत की बजाए उसे खल मुहैया करवा रहे हैं। दूध बिक्री से जो आय होती है, उसमें से खल की कीमत काट लेते हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार से उसके पास एक मजदूर है। जो दूध खरीदता है। उसने दूध देने के बदले उसकी भैंसों की देखरेख का काम शुरू कर दिया। इस तरह के लेन-देन से उसकी भैंसों के लिए खल की जरूरतें पूरी हो गईं। साथ ही उसकी भैंसों की देखरेख में उसे सहायता मिल गई। वहीं गांव में एक अन्य व्यक्ति को गेहूं के बदले दूध दिया तो दूसरे को बाजरे के बदले। अब वह प्रयास कर रहा है कि घर की अन्य जरूरतों के लिए भी दूध के माध्यम से लेन-देन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कर चुका है ए%E
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed