फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cultural, sikhs, guru govind singh jayenti, kaithal

बोले सो निहाल... से गूंजा शहर

Fri, 06 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 06 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
cultural, sikhs, guru govind singh jayenti, kaithal
विशाल नगर कीर्तन निकाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरु गोंबिद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव पर जिले भर में भव्य कार्यक्रम हुए। कैथल और गुहला-चीका में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल...सत श्री अकाल के नारे लगाए। जगह-जगह भंडारे लगाए गए। नगर कीर्तन का शहर में कई जगह पर स्वागत किया गया। कैथल में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने नीम साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका। उन्होंने नगर कीर्तन को झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर कीर्तन नीमसाहिब गुरुद्वारे से शुरू होकर चंदाना गेट, भगत सिह चौक, न्यू करनाल रोड से करनाल रोड, पिहोवा चौक, गुरु तेग बहादुर चौक से होते हुए वापस नीम साहिब गुरुद्वारे पहुंचा। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का विशेष प्रबंध किया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। इस दौरान महिलाओं ने पालकी के आगे सड़क पर झाड़ू लगाई।
विज्ञापन


राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने अपने देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। ऐसे महान गुरु के बलिदान, त्याग और कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश सरकार 12 फरवरी को करनाल स्थित अनाज मंडी में गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजित करेगी। इसमें सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर सिख समुदाय ने नगर कीर्तन यात्रा निकाली। नीम साहब गुरुद्वारे की प्रबंधन कमेटी की ओर से सरदार सरजीत सिंह, शिव शंकर पाहवा ने श्री कृष्ण कुमार बेदी को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान सुभाष हजवान, नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति, राव सुरेंद्र, ऋषिपाल बेदी, रामपाल राणा, विनोद कठवाड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बस स्टैंड स्थित कार्यशाला में भंडारा आयोजित किया। कर्मचाररी नेता कृष्ण कुमार, सतबीर सिंह, जसबीर सिंह, जरनैल सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर यह आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला गुरुद्वारा से निकाला नगर कीर्तन
गुरु गोबिंद सिंह के 350 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुहला स्थित गुरुद्वारा में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संगत के लिए जगह जगह पर लंगर और चाय-पानी की व्यवस्था की गई थी। सिख युवकों ने गत्तका के जौहर भी दिखाए। इस अवसर पर मेजर सिंह, सुखा सिंह, सतनाम सिंह, गजन सिंह, हरमीत सिंह, पोला सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed