{"_id":"57a8da074f1c1b9976ee49a7","slug":"cultural-programme-prepration-team-selected-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बिखेरी छटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया। जिसमें जिलेभर की करीब 13 टीमों ने भाग लिया।
एडीसी शक्ति सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 12 अगस्त को आयोजित होने वाले फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास तक सभी टीमें हर रोज अभ्यास करें।
डीसी रवि प्रकाश गुप्ता द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एडीसी शक्ति सिंह, एसडीएम मनदीप कौर, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा तथा जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी रणधीर शर्मा की टीम द्वारा 6 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया।
विज्ञापन
इन टीमों का हुआ चयन-
समारोह के लिए चयनित सांस्कृतिक टीमों में पूंडरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का योगाभ्यास, दिल्ली पब्लिक स्कूल का समूह गान, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का अतुल्य भारत विषय पर समूह नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणवी नृत्य, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल व जाट साईनिंग स्टार स्कूल की नृत्यावली शामिल है।
एसडीएम मनदीप कौर ने चयन की गई सांस्कृतिक टीमों के प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी टीमें समय का विशेष ध्यान रखें तथा अपने कार्यक्रमों को निर्धारित समयावधि में ही पूरा करें। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक शशि, प्रधानाचार्य रति राम शर्मा, सुरेश गुलशन, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका कौशिक के अलावा संबंधित सांस्कृतिक टीमों के प्रभारी मौजूद रहे।