फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cultural presentations of students enthralled

Kaithal News: विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Wed, 14 Aug 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations of students enthralled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास किया। इसमें एडीसी सी जया श्रद्धा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। अंतिम पूर्वाभ्यास में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब लुभाया।

इस मौके पर एडीसी ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य समारोह में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे पीटी शो, डंबल, लेजियम, योगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतिम पूर्वाभ्यास में सबसे पहले एडीसी सी जया श्रद्धा ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद परेड निरीक्षण किया गया। विभिन्न टुकडि़यों ने शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। एडीसी ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने योग की प्रस्तुति दी। अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस पुरुष व महिला की टुकड़ी, होम गार्ड की प्लाटून, एनसीसी डिविजन ब्वायज विंग, एनसीसी गर्ल्स डिविजन, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की एसपीसीसी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाइड, भीष्म ओपन स्काउट तथा प्रजातंत्र के प्रहरियों की प्लाटून ने तीनों तीन कूच काल से सलामी मंच के आगे से गुजर कर शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूची परेड का नेतृत्व डीएसपी ललित कुमार ने किया। समारोह के लिए किए गए अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने समूह गान, सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा ने कोरियोग्राफी, हिंदू कन्या स्कूल की छात्राओं ने भांगड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा व गीता भवन के नजदीक के स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न त्योहारों को प्रदर्शित करती नृत्यावली व डीएवी स्कूल ने भारत के इतिहास को प्रतिबिंबित करती कोरियोग्राफी की प्रस्तुति भी दी। इसके साथ-साथ आरकेएसडी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी।

एडीसी सी जया श्रद्धा ने विभिन्न स्कूलों की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में दी जाने वाली सभी प्रस्तुतियों की टीमों का निरंतर अभ्यास करवाते रहें, ताकि समारोह में और भी अच्छी प्रस्तुतियां पेश की जा सके। स्वतंत्रता दिवस समारोह हमारा राष्ट्रीय पर्व है, उसी गरिमा के अनुरूप हम सबको इसे मनाना है।


इस मौके पर एसपी उपासना, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी उमेद सिंह, डीसीडब्ल्यूओ बलबीर चौहान, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, डीईओ विजय लक्ष्मी, नायब तहसीलदार संदीप, बीईओ डॉ. नरेश कुमार, अश्वनी बत्तरा, सुशील कुमार, वंदना, प्रज्ञा पाशा जैन, प्रवीण, रमेश चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed